पंजाबः निगम गेट के बाहर सफाई कर्मियों का प्रदर्शन, लगाया धरना 

पंजाबः निगम गेट के बाहर सफाई कर्मियों का प्रदर्शन, लगाया धरना 

बटाला: नगर निगम में सफाई कर्मियों ने निगम दफ्तर में काम करने वाले कर्मचारियों को घुसने नहीं दिया। सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम के बाहर धरना लगा कर नगर निगम प्रसाशन के खिलाफ रोष प्रदर्शन शुरू किया गया है। उनकी मांग है जब तक उनहें पक्का करने का नगर निगम कमिशनर आशवासन नहीं देतीं तब तक किसी कर्मचारी को दफ्तर में काम नहीं करने दिया जाएगा। सफाई सेवक यूनियन के प्रधान विक्कली कलयाण ने कहा कि पूरे पंजाब में सफाई सेवकों को पक्का किया गया है, लेकिन बटाल नगर निगम की तरफ से कच्चे सफई कर्मीयों को टाला जा रहा है। हम कई बार लिखित में निगम को दे चुके हैं।

एससी जमात के लोग शुरू से ही सफाई का काम करते आ रहे हैं अब सर्क्सर जनरल जमात को भी इस में रिजर्व कोटे के तहत काम दिया जा रहा है। जिस कारण एससी जमात कर्मचारियों ने आज निगम के आगे धरना शुरू कर दिया है। जब तक हमें नगर कमिशनर की तरफ से आशवासन नहीं दिया जाता तब तक किसी दफ्तरी काम करने के लिए नहीं जाने दिया जाएगा। इस दौरान जो भी कर्मचारी दफ्तार में काम करने के लिए जाएगा उसके गले में जूतों का हार डाला जाएगा। वहीं निगम इंस्पेक्टर ने कहा कि वह आज सुबह दफ्तर आए तो देखा निगम के गेट पर धरना चल रहा है। सफाई कर्मियों ने उन्हें दफ्तर जाने नहीं दिया। जब धरना खत्म होगा वह अपने कमरे में जा के काम शुरू कर पाएंगे।