पंजाब : पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के अंतिम दर्शन के लिए लगी भीड़, देखें Live

पंजाब : पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के अंतिम दर्शन के लिए लगी भीड़, देखें Live

चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव बादल में होगा। वीरवार दोपहर 1 बजे उनके घर से अंतिम यात्रा शुरू होगी, जो शमशानघाट की बजाए उनके किन्नू वाले बाग में पहुंचेगी। यहीं पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा, जहां बाद में उसी जगह को स्मारक में बदला जाएगा। वही आज प्रकाश सिंह बादल के अंतिम संस्कार के दौरान दर्शन करने के लिए भगवंत मान दे पहुंच रहे हैं। इस बीच पंजाब सरकार और जिला प्रशासन की तरफ से कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। पूर्व सीएम के अंतिम दर्शन के लिए बादल गांव में भारी संख्या में लोग पहुंचे हुए हैं।

जिला मुक्तसर, जिला फाजिल्का, जिला फिरोजपुर और जिला फरीदकोट की पुलिस गांव बादल में तैनात की गई है। पता चला है कि शिरोमणि अकाली दल के नेताओं सहित अन्य राजनीतिक दलों के दिग्गज नेता भी बादल को अंतिम विदाई देने पहुंचेंगे। वहीं ट्रैफिक को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने गांव महिना से लंबी की तरफ रूट डायवर्ट कर दिया है। वहीं, डबवाली से अन्य शहरों की तरफ रूट डायवर्ट किया गया है।

जानकारी के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी, केंद्रीय राज्यमंत्री सोम प्रकाश, पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, पूर्व एमपी अविनाश राय खन्ना, प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद खन्ना, सुभाष शर्मा, दयाल दास सोढ़ी, प्रदेश मीडिया इंचार्ज सुनील सिंगला, भाजपा बठिंडा शहरी अध्यक्ष सरूप सिंगला, भाजपा बठिंडा देहाती अध्यक्ष रविप्रीत सिद्धू, मृगेंद्र सिंह पीए केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत श्रद्धांजलि देने के लिए बादल गांव में पहुंचेंगे।