पंजाब : विवाह के बंधन में बंधे आप विधायक 

पंजाब : विवाह के बंधन में बंधे आप विधायक 

बाघापुराना : बाघापुराना विधानसभा क्षेत्र से विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद परिणय सूत्र में बंध गए हैं। उनका विवाह बाबा रेशम सिंह जी चकपाथरी श्री मुक्तसर साहिब की पोती राजवीर कौर से हुआ। इनकी शादी की रस्म शिमला कुफरी में हुई।

इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर, मां हरपाल कौर, कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर, विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवा , कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल और कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जोड़ा माज़राशामिल हुए और विधायक सुखानंद को बधाई दी ।