पंजाबी सिंगर Jazzy B और Tarsem Jassar आए विवादों में, हो सकती हैं कार्रवाई, जाने मामला

पंजाबी सिंगर Jazzy B और Tarsem Jassar आए विवादों में, हो सकती हैं कार्रवाई, जाने मामला

पंजाबी सिंगर Jazzy B और Tarsem Jassar आए विवादों में, हो सकती हैं कार्रवाई, जाने मामला

चंडीगढ़ः पंजाबी सिंगर जैजी बी इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। गायक ने हाल ही में पंजाबी उद्योग में अपनी 30 साल का सफर पूरा किया है। इसके साथ ही उनके एल्बम 'बॉर्न रेड्डी' का एक और गाना 'सूरमा 2' भी रिलीज हो गया है। लेकिन लगता है कि जैजी बी इस गाने की वजह से विवादों में आने वाले हैं। दरअसल, जैजी बी का एल्बम सॉन्ग 'सूरमा 2' आज रिलीज हो गया है।

इस गाने में जैजी बी के साथ तरसेम जस्सर भी नजर आ रहे हैं। इस गाने ने जज़ी बी के साथ-साथ तरसेम जस्सर को भी विवादों के घेरे में ला दिया है। दरअसल, गाने के बोल में जैजी बी को खुद को 'दुनाली वाला गबरू' कहते हुए सुना जा सकता है। गाने के बोल में दुनाली शब्द का इस्तेमाल हुआ है। इतना ही नहीं गाने के वीडियो में जैजी बी और तरसेम दोनों ही हथियार लिए और हथियार दिखाते नजर आ रहे हैं।

क्यों उठ रहे सवाल?

दरअसल, हाल ही में पंजाब सरकार ने पंजाबी कलाकारों के गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले गानों पर बैन लगा दिया है। इसके चलते सिंगर हिम्मत संधू को भी चेतावनी दी गई थी। पंजाब सरकार की इस चेतावनी के बाद हिम्मत संधू को अपने गाने की रिलीज डेट टालनी पड़ी और गाने का पोस्टर भी हटाना पड़ा। अब जैजी बी और तरसेम ने भी यही गलती की है। अब देखना यह होगा कि जैजी बी के इस गाने पर पंजाब सरकार क्या एक्शन लेती है।