पंजाबः कौमी इंसाफ मोर्चा ने बेरीकेड लगाकर एक और रास्ता किया बंद, गर्माया माहौल

पंजाबः कौमी इंसाफ मोर्चा ने बेरीकेड लगाकर एक और रास्ता किया बंद, गर्माया माहौल

चंडीगढ़: मोहाली-चंडीगढ़ बार्डर पर काफी समय में अपनी मांगों को लेकर बैठे कौमी इंसाफ मोर्चा ने एक और रास्ता बंद कर दिया है। दरअसल, कौमी इंसाफ मोर्चा ने एक निहंग बुजुर्ग के साथ धक्केशाही करने के आरोप लगाए हैं। कौमी इंसाफ मोर्चा में रोष पाया जा रहा है। रोष प्रदर्शन दोबारा शुरू हो गया है। इस दौरान वहां पर एक बार फिर से माहौल गर्मा गया है। मोर्चा ने कहा कि अब इस बार उनकी लड़ाई पुलिस अफसर के साथ है। उन्होंने कहा कि जब तक अफसर पर कार्रवाई नहीं की जाती तब तक यह रास्ता नहीं खोला जाएगा। सेक्टर 52 के रास्ते पर बेरीकेड लगा दिए गए हैं जो  पिछले 8 महीनों में कभी बंद नहीं हुआ था।

मोर्चे का कहना है कि अफसर के कहने पर  40-45 फोर्स के लोग बुजुर्ग को धू कर बाहर ले गए और उन्हें गलत बोला गया। मोर्चे ने कहा कि जब प्रशासन के साथ सहमति बन चुकी थी तो उन्होंने ऐसा व्यवहार क्यों किया। बता दें कि कौमी इंसाफ मोर्चे ने 8 महीनों से मोर्चा लगा रखा है। बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर यह मोर्चा लगाया गया है। जिक्रयोग्य है कि कल कौमी इंसाफ मोर्चा ने प्रशासन के साथ समझौता कर वीपीएस चौक में एक तरफ का रास्ता खोल दिया था। लेकिन शाम को पुलिस की मोर्चे के साथ झड़प हो गई। पुलिस अफसर ने कल शाम एक प्रदर्शनकारी बुजुर्ग निहंग के साथ धक्केशाही की है। जिसके चलते मोर्चे की तरफ से सेक्टर 52 का रास्ता बंद कर दिया है ।