पंजाबः सुबह-सुबह पुलिस की रेड, 40 लोगो को लिया हिरासत में, देखें वीडियो

पंजाबः सुबह-सुबह पुलिस की रेड, 40 लोगो को लिया हिरासत में, देखें वीडियो

बठिंडाः पंजाब में नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के तहत सभी जिलों में तस्करों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत आज बठिंडा में नशे के लिए बदनाम इलाकों में पुलिस द्वारा रेड की गई। यह कार्रवाई ज्यादा भीड़-भाड़ इलाकों में की गई। इस दौरान पुलिस ने बड़ी गिनती में कर्मचारियों के साथ नशा तस्करों और गलत अंसरो के खिलाफ अभियान चलाया। बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई में अभी तक 40 लोगों को हिरासत में लिया है।

उनके खिलाफ पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। दरअसल, आज सुबह ही बठिंडा पुलिस के एसपी नरिंदर सिंह की अगुवाही में नशे के लिए बदनाम इलाकों में यह कार्रवाई की गई। जिसमें करीब 150 से ज्यादा पुलिस कर्मियो की ओर से कार्रवाई की गई। इस अभियान में CIA की टीम के साथ बठिंडा सिटी ओर बठिडा देहाती की पुलिस भी शामिल थी।