पंजाब : सुखबीर सिंह बादल ने आप सरकार पर साधा निशाना, देखें वीडियो

पंजाब : सुखबीर सिंह बादल ने आप सरकार पर साधा निशाना, देखें वीडियो

मोगा : शिरोमणि अकाली दल के सुखबीर सिंह बादल मोगा पहुंचे और हल्का बाघापुराना में अकाली वर्कर के साथ मीटिंग की। सुखबीर सिंह बादल ने कहा की 2024 के लोक सभा चुनावों के बारे में कहा कि हम जल्द ही घोषणा करेंगे कि वह किस पार्टी के साथ गठजोड़ करेंगे। फिलहाल वह पंजाब में अकेले है और सियासी पार्टी का मुकाबला करने को तैयार है।

उन्होंने कहा की मुख्य मंत्री भगवंत मान अकाली दल के समय में किए गए विकास के कामों को लोगों के सामने रंग रोगन कर पेश कर रहे है। पंजाब के लोगों के साथ विश्वास घात कर रहे है। वही उन्होंने केजरीवाल पर भी निशाने साधे उन्होंने कहा कि पंजाब में दिन ब दिन बढ़ रहे नशे के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार जिम्मेदार है।