जालंधरः किशनपुरा में व्यक्ति पर बेसबैट से किया हमला, CCTV

जालंधरः किशनपुरा में व्यक्ति पर बेसबैट से किया हमला, CCTV

जालंधरः किशनपुरा चौक के पास से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने व्यक्ति पर बेसबैट से हमला कर दिया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वही मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि देर रात प्रिंस सोंधी और उसके भाई के साथ किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया था।

पीड़ित के अनुसार प्रिंस सोंधी में उन्हें अपशब्द कहे, जिसका उन्होंने उसे जवाब दिया। पीड़ित ने बताया कि इस घटना के बाद वह अपने घर पर चले गए। कुछ देर बाद प्रिंस सोंधी और उसका भाई उसके घर पर आए और इस मामले को लेकर उन्होंने उसे बाहर बुलाया। पीड़ित के अनुसार प्रिंस सोंधी और उसके भाई ने उसे पर बेसबैट से हमला कर दिया। इस घटना में वह बुरी तरह से घायल हो गए। पीड़ित ने बताया कि हमलावरों ने उनके घर के गेट पर भी बेसबैट से हमला किया। पीड़ित ने हमलावरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की प्रशासन से मांग की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्होंने पुरानी रंजिश के तहत उस पर हमला किया। पीड़ित का कहना है कि अगर उसे कोई जानी नुकसान होता है तो उसके जिम्मेदार यह दोनों भाई होंगे। पीड़िता कहना है उक्त हमलावरों द्वारा पहले भी कई बार हमला किया जा चुका है। ऐसे में हमलावरों वालों के हौसला बुलंद होते जा रहे हैं।