जालंधरः अमृतपाल सिंह के साथियों की गिरफ्तारी के बाद कई जगह इंटरनेट हुआ बंद

जालंधरः अमृतपाल सिंह के साथियों की गिरफ्तारी के बाद कई जगह इंटरनेट हुआ बंद

जालंधर, वरुण: वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अमृतपाल के खिलाफ पंजाब पुलिस ने बड़ा ऑपरेशन चलाया है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के कई इलाकों में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। बठिंडा, पटियाला, मोहाली, तरतारन, जालंधर तथा अमृतसर में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। वहीं अमृतपाल सिंह के साथियों की गिरफ्तारी के बाद थाना मेहतपुर बंद कर दिया गया है। बता दें कि अमृतपाल  के पीछे पंजाब पुलिस की 100 गाड़ियां लगी हई है।

धर्मकोट के नजदीक महितपुर थाने के पास पुलिस ने अमृतपाल सिंह के 6 साथियों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि इस दौरान पुलिस ने उक्त व्यक्तियों से हथियार भी बरामद किए है। दरअसल, अमृतपाल सिंह के काफिले का पुलिस पीछा कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने 2 गाड़ियां बरामद की है। अमृतपाल सिंह के खिलाफ 3 मामले दर्ज है। जिसमें से 2 हेट स्पीच के संबंधित है। बताया जा रहा है कि अमृतपाल सिंह मौके से फरार हो गया है। जिसके बाद पुलिस ने जगह-जगह पर नाकेबंदी कर तालाशी अभियान शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार रामपुराफूल के ममदोट में अमृतपाल का प्रोग्राम था जहां अमृतपाल वहां पर नहीं पहुंचा।

बताया जा रहा है कि अमृतपाल ने सुबह 9.30 बजे पहुंचना था। बता दें इस मामले के बाद मोगा में भारी हलचल देखने को मिली। बड़ी गिनती में पुलिस बल तैनात किया गया। इस दौरान अधिकारी, मुलाजिम मौके पर मौजूद थे। गाड़ी के जरिए छानबीन और चैकिंग की गई। अर्द्धसैनिक बल भी तैनात किया गया है। इस दौरान पंजाब पुलिस की बड़े एक्शन की तैयारी में थी। वहीं कुछ पुलिस कर्मी अभी भी काफिले का पीछे कर रहे है। इस दौरान  अमृतपाल सिंह का खासमखास साथी "प्रधानमंत्री" भगवंत सिंह बाजेके पर पुलिस ने शिकंजा कस लिया है। बाजेके के पीछे पुलिस लगी हुई है और वह खेतों की तरफ भाग रहा है। बाजेके ने खुद वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड की है।