बीबीएन में दुर्गा अष्टमी में धूमधाम से मनाई

बीबीएन में दुर्गा अष्टमी में धूमधाम से मनाई

कन्या पूजन कर लोगों ने खोले उपवास


बददी/सचिन बैंसल : बीबीएन में दुर्गा अष्टमी का पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने कंजक पूजना करके माता का आर्शिवाद प्राप्त किया। दुर्गा अष्टमी पर्व पर बीबीएन में कन्याओं की कमी खलती रही। एक कन्या ने कई कई घरों में प्रसाद ग्रहण किया। जिस घर में कन्याओं को पूजन हो रहा था वहां पर पहले ही कन्याओं को अपने घर ले जाने के लिए लोग कतार में लगे हुए थे। वहीं, बीबीएन के मंदिरों में भी अष्टमी को रौनक लगी रही। 

बीबीएन में माता के मंदिरों को दुधिया प्रकाश से सजाया हुआ था। कुछ लोगो में मंदिर में कन्या पूजन कराया। मंदिर के बाहर कन्याएं  जमा थी। जिस पर कंपनी में काम करने वाले लोगों ने अपने उपवास खोलने से पहले मंदिर के बाहर खड़ी कन्याओं को पांव दोकर उन्हें प्रसाद दक्षिणा देकर आर्शिवाद लिया। बद्दी के प्राचीन मंदिर में सुबह से लोगों को दर्शनों के लिए कतारें लगी हुई थी। यहां पर नवरात्र शुरू होने से स्थानीय लोगों ने रामायण का अंखड पाठ शुरू किया हुआ है। जो दिन रात चला हुआ है। यह पाठ 9 दिन तक दिन रात चलता रहेगा। उसके बाद दसवें दिन यहां पर हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।  मंदिर के पुजारी मंहत प्यारे दास ने बताया कि यह पाठ दिन रात चला हुआ है और हर नवरात्रे में इस पाठ का किया जाता है। वहीं, मलगन  माता मंदिर में सप्तमी को जागरण हुआ और अष्टमी को लोगों ने माता के दर्शन कर आर्शिवाद प्राप्त किया। वहीं अधिवक्ता विशेषर शर्मा और अनुराधा शर्मा ने मंदिर में भंडारा दिया जिसमें क्षेत्र के लोगों ने माता का प्रसाद ग्रहण कर आर्शिवाद प्राप्त किया।