जालंधरः चोरी के मामले में एक गिरफ्तार

जालंधरः चोरी के मामले में एक गिरफ्तार

जालंधर,ENS: थाना बिलगां की पुलिस ने चोरी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान विजय कुमार निवासी गांव ढोढें बिलगां के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमन सैनी ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई नश्तर सिंह को गांव ढोढें के रहने वाले सोमलाल ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह घर पर आराम कर रहा था। विजय कुमार और चंनन सिंह चन्नी घर की रसोई से सिलेंडर उठाकर बाहर चलेगए। जिसके बाद उनकी टीम के एएसआई सोमनाथ ने मामला दर्ज कर जांच के दौरान आरोपी विजय कुमार को गिरफ़्तार कर लिया है और साथी चंदन सिंह की तलाश के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस ने विजय कुमार को अदालत में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया है। ताकि उसके गिरोह के ओर साथियों के बारे में पता चल सके।