पंजाब : इतने दिनों तक रद्द रहेगी ये 4 ट्रेनें

पंजाब : इतने दिनों तक रद्द रहेगी ये 4 ट्रेनें

फिरोजपुर : लुधियाना वाया फिरोजपुर कैंट फालिका सेक्शन पर ट्रैफिक ब्लॉक होने के कारण रेलवे द्वारा 21 से 25 सितंबर तक चार ट्रेनों को रद्द करने के साथ ही 8 रेलगाड़ियों को आंशिक रूप से रद्द कर दिया है। रेलवे प्रवक्ता के अनुसार फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन के पास स्थित आरओवी को ऊंचा किए जाने का काम चल रहा है। जिसके कारण यह ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है।

इस दौरान अस्थाई रूप से चार रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया गया है, जबकि आठ रेलगाड़ियां आंशिक रूप से रद्द होकर फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन की जगह फिरोजपुर सिटी रेलवे स्टेशन से ही आवागमन करेंगी। बता दें, फिरोजपुर कैंट यार्ड में विद्युतीकरण का काम चल रहा है, जिसके कारण ही आरओवी को ऊंचा किया जाना है, ताकि विद्युतीकरण का काम सुगमता से आगे चल सके। जो चार रेलगाड़ियां रद्द की गई हैं, उसमें एक रेलगाड़ी पंजाब व राजस्थान के मध्य चलती है। जबकि अन्य तीन पंजाब के मध्य ही चलती हैं।