पंजाब : BJP का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन, फूंका पुतला, देखें वीडियो

पंजाब : BJP का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन, फूंका पुतला, देखें वीडियो

पठानकोट : भाजपा की ओर से सरना फ्लाई ओवर के पास जिला प्रधान विजय शर्मा की अध्यक्षता में रोष प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर पंजाब विधान सभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर ठाकुर दिनेश सिंह बब्बू सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने इस रोष प्रदर्शन में भाग लिया। इस मौके पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राज्य सभा एमपी धीरज साहू के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

बीते रोज सांसद साहू से 220 करोड़ रुपए बरामद हुआ था। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस ने देश को जमकर लूटा है और अब पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार भी इसी राह पर चल रही है। इस मौके पर भ्रष्टाचार में लिप्त सांसद साहू का पुतला भी फूंका गया।