जालंधरः BMS Fashion के मालिक लक्ष्य और प्रथम की जमानत याचिका हुई रद्द

जालंधरः BMS Fashion के मालिक लक्ष्य और प्रथम की जमानत याचिका हुई रद्द

जालंधर,ENS: संतोखपुरा में स्थित BMS Fashion के मालिक की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। संतोखपुरा में कुछ दिन पहले गोली चलाने के मामले में BMS Fashion के मालिक लक्ष्य और प्रथम की आज जमानत याचिका रद्द हो गई है। बता दें कि विवादों में घिरे BMS Fashion के मालिक पर काफी समय बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इस दौरान पुलिस ने BMS Fashion मालिक लक्ष्य, प्रथम और रूबि सहित 2 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। थाना 8 की पुलिस आईपीसी धारा 336, 506, 148, 149, आईपीसी 25/27, 54/59 आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया था। जिसके बाद से BMS Fashion के मालिक लक्ष्य और प्रथम फरार चल रहे है। लगातार पुलिस द्वारा आरोपियों को काबू करने के छापेमारी की जा रही है। वहीं कोर्ट में BMS Fashion के मालिक द्वारा लगाए गए केस में दोनों भाईयों को आज झटका लग गया। दोनों भाईयों को आज कोर्ट में लगाई गई जमानत याचिका रद्द कर दी गई है।

यह है मामला

गौरतलब है कि 7 अगस्त की रात थाना 8 के अंतगर्त आते संतोखपुरा में देर रात BMS Fashion के मालिक और उनके साथियों द्वारा गोलियां चलाई गई थी। इस दौरान पीड़ित परिवार द्वारा खूब हंगामा किया। घटना की सूचना पीड़ित परिवार ने पुलिस को दी थी जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने 2 गोलियों के खोल बरामद किए थे। इस दौरान पीड़ित परिवार संतोखपुरा निवासी विषु साहनी और हर्ष साहनी ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनका रिश्तेदार व BMS Fashion का मालिक लक्ष्य वर्मा अपने साथ रूबी और प्रथम सहित 3 से 4 अज्ञात व्यक्तियों को लेकर उनके घर के बाद रात करीब डेढ बजे आया और आते ही उसने उनके दरवाजे को तोड़ना शुरू कर दिया।

घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

जालंधरः BMS Fashion के मालिक ने चलाई गोलियां, देखें, CCTV

जिसके बाद पीछे से आए रूबी और लक्ष्य पिस्तौल निकाली और गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि घटना के दौरान पहले रूबी पिस्तौल निकालता और उसके बाद लक्ष्य अपनी पिस्तौल निकालकर लोड करता है। इस दौरान सीसीटीवी में देखा जा गया कि वह कैमरे से थोड़ा पीछे जाता है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाए थे कि कैमरे में घटना कैद होने के डर से BMS Fashion के मालिक लक्ष्य कैमरे से थोड़ा पीछे जाकर करीब 5 राउंड फायर किए। इस घटना के बाद BMS Fashion का मालिक साथियों सहित मौके से फरार हो गया। पीड़ित परिवार ने बताया कि गोलियां चलने के बाद उन्होंने इसकी सूचना संबंधित थाने में दी।

घटना के एक घंटे बाद पहुंची पुलिस

उक्त परिवार ने आरोप लगाए घटना की शिकायत देने के बावजूद पुलिस एक घंटे के बाद पहुंची थी। वहीं दूसरी तरफ घटना स्थल पर पहुंचे जांच अधिकारी एएसआई निर्मल सिंह ने बताया था कि उनकी टीम को मौके से 2 खोल बरामद हुए थे। जिसके बाद उन्होंने घटना की सूचना अपने उच्च अधिकारियों को दे दी थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मॉडल टाउन के एसीपी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की ओर से गोलियां चलाने की शिकायत उन्हें मिल गई है। जिसके बाद उनकी टीम द्वारा BMS Fashion के मालिक व उनके साथियों पर मामला दर्ज कर लिया था। 

पीड़ित परिवार का आरोपः 7 दिन पहले भी हुआ था हमला

हर्ष साहनी ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन पर 7 दिन पहले भी हमला हुआ था। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि BMS Fashion का मालिक लक्ष्य शराब पीकर अपने साथियों सहित आया था और उनके घर पर ईंट-पत्थरों से हमला किया था। जिसकी शिकायत उन्होंने थाना 8 की पुलिस को दी थी। उन्होंने कहा कि उस समय पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों का समझौता करवा दिया था। इस घटना को बीते कुछ दिन ही हुए थे कि देर रात फिर BMS Fashion के मालिक लक्ष्य ने साथियों सहित आकर गोलियां चला दी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इससे साफ जाहिर होता है कि BMS Fashion के मालिक लक्ष्य को पुलिस का भी कोई डर नहीं है। पीड़ित परिवार का कहना है कि BMS Fashion के मालिक लक्ष्य को राजनीतिक पार्टियों का सरंक्षण है। जिसके चलते वह सरेआम गुडांगर्दी कर रहा है।