देवेन्द्र भुट्टो ने तनोह के कैहलवीं में सुनी जन समस्याएं

देवेन्द्र भुट्टो ने तनोह के कैहलवीं में सुनी जन समस्याएं

जन आशीर्वाद यात्रा पर भुट्टो का जनता ने किया भव्य स्वागत

ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने तनोह पंचायत के केहलवीं गाँव  में आयोजित जन-आशीर्वाद यात्रा कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर विधायक भुट्टो का स्वागत कर सम्मानित किया गया।  जन समूह को सम्बोधित करते हुए भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ की जनता मेरा परिवार है और परिवार की हर समस्या के समाधान के लिए हर समय खड़ा रहूंगा। भुट्टो ने कहा कि बहुत जल्दी हर गांव हर पँचायत में जाकर उनकी समस्याओं को सुनेंगे और तत्काल उनका समाधान भी करेंगे। 

उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ का समग्र विकास ही मेरी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्दी पँचायत स्तर के विकास की रिपोर्ट तलब की जा रही है। और हर पँचायत में जो भी समस्या है। उसके समाधान के लिए प्रशासनिक अधिकारियों और पँचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक करके इनका समाधान किया जाएगा। विधायक  ने कहा कि कुटलैहड़ बिस क्षेत्र की जनता ने जो मान सम्मान देकर मुझे कुटलैहड़ का नेतृत्व करने का मौका दिया है। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में 32 बर्ष भाजपा ने राज किया है।

लेकिन कुटलैहड़ में गांब गरीब तक नहीं पहुंच पाए है। और आज भी गांबो में दर्जनों परिवारों तक सरकार की कोई भी योजना नहीं पहुंच पाई है। भुट्टो ने तनोह पँचायत की समस्त क्षेत्र से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनी एवं संबंधित विभागों के अधिकारीयों को समस्याओं का तुरंत हल करने के दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग एवं प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे।