सूक्खू सरकार के साथ 43 विधायक, फिर भी सत्ता के सपने ले रहे पूर्व सीएम: भुट्टो

सूक्खू सरकार के साथ 43 विधायक, फिर भी सत्ता के सपने ले रहे पूर्व सीएम: भुट्टो
पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि प्रदान की
ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विस क्षेत्र के डेरा बाबा रुद्रानन्द स्थित लक्ष्मी पैलेस में कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि प्रदान की ओर एक जनसभा को सम्बोधित किया। भुट्टो ने कहा कि  21 मई 1991 को एक आत्मघाती बम धमाके में भारत रत्न राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी। उनके जन्म के तीन साल बाद देश आजाद हुआ था। बड़े होने के बाद राजीव गांधी ने न केवल जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी की राजनीतिक विरासत को संभाला, बल्कि देश को तकनीक व वैश्विक बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए अभूतपूर्व कार्य किए। उनका बचपन, शिक्षा, राजनीतिक जीवन और लव लाइफ सब को ही बहुत दिलचस्प किस्से कहानियों से परिपूर्ण है। देश के एक बड़े राजनीतिक और दमदार परिवार में जन्म के साथ ही राजीव पर काफी जिम्मेदारियां आ गई थीं। उन्होंने इन जिम्मेदारियों को निभाया लेकिन अंत में उनकी हत्या कर दी गई। भुट्टो ने कहा कि भारत रत्न राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 में हुआ था। उनका बचपन तीन मूर्ति भवन में बीता। बतौर प्रधानमंत्री राजीव गांधी नेहरू-गांधी परिवार के आखिरी सदस्य थे। उनके बाद भले ही गांधी परिवार राजनीति में आज भी है लेकिन कोई प्रधानमंत्री के पद पर आसीन न हो सका।
राजीव गांधी का परिवार भले ही राजनीति में पूरी तरह से सक्रिय था। नाना जवाहर लाल नेहरू के बाद उनकी मां इंदिरा गांधी भी देश की प्रधानमंत्री रहीं और कांग्रेस की कमान संभाली। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी एकमात्र ऐसे प्रधानमंत्री थे, जो खुद अपनी गाड़ी चलाकर जगह जगह जाते थे। कई चुनावी रैलियों में भी राजीव गांधी खुद अपनी कार चलाकर पहुंचे थे। उनके सुरक्षा गार्ड पीछे आते थे। लेकिन भाजपा बताए कि भारत निर्माण में भाजपा का क्या योगदान रहा है। भुट्टो ने कहा कि जब भी चुनाव आते है तो भाजपा नेता जुमले लेकर जनता के बीच आते है। लेकिन अब जनता भाजपा के जुमलों में आने वाली नहीं है। भुट्टो ने विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर पर सूक्खू सरकार पर की गई टिप्पणियों का जबाव देते हुए कहा कि विपक्ष नेता अभी भी अपने आप को राज्य का सीएम समझ रहे है। लेकिन उनको ज्ञात नहीं कि राज्य में अव आम जनता की सरकार सूक्खू सरकार बन चुकी है। भुट्टो ने कहा कि सूक्खू सरकार ने दस गारंटियों में से तीन गारंटियों को अमलीजामा पहना दिया है। लेकिन विपक्ष नेता अब बौखलाहट में सरकार पर अनाप शनाप ब्यानबाज़ी कर रहे हैं। भुट्टो ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार में कितने घोटाले हुए, यह जनता से छिपा नहीं है। भुट्टो ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि आने वाले लोकसभा चुनावों के लिए डट जाएं और जुमलों के खिलाफ अपना एक एक मत कांग्रेस पार्टी के पक्ष में डलवायें।
इस मौके पर रेडक्रॉस सोसाइटी के राज्य संयोजक सुरेंद्र ठाकुर, कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, महासचिव प्रवीण शर्मा, अजय शर्मा, कांग्रेस नेता विवेक मिन्का, बीडीसी एवं कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के सभी सदस्य प्रधान उपप्रधान बीडीसी सदस्य जिला पार्षद सदस्य व गणमान्य लोग मौजूद रहे।