पंजाबः निहंग सिंह बाणे के व्यक्ति ने तेजधार हथियार से 24 वर्षीय युवक का किया कत्ल

पंजाबः निहंग सिंह बाणे के व्यक्ति ने तेजधार हथियार से 24 वर्षीय युवक का किया कत्ल

श्री मुक्तसर साहिब: अबोहर रोड स्थित संगतपुरा बस्ती से बड़ी खबर सामने आई है। जहां सरेबाजार युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 24 वर्षीय हैप्पी पुत्र महिंदर सिंह के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार पड़ोस में रहने वाले निहंग सिंह ने मामूली कहासुनी पर नौजवान की तेजधार हथियार से हत्या कर दी।

इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि मृतक कपड़े की दुकान पर काम करता था, उसकी मामूली बात पर कहासुनी हुई कि निहंग सिंह के बाणे में रहने वाले एक व्यक्ति ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया है। उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक युवक के परिजनों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।