पंजाब : पुलिस एवं आर्मी के जवानों ने संयुक्त रूप से किया मार्कड्रिल का आयोजन, देखें वीडियो

पंजाब : पुलिस एवं आर्मी के जवानों ने संयुक्त रूप से किया मार्कड्रिल का आयोजन, देखें वीडियो

पठानकोट : पुलिस एवं आर्मी के जवानों ने आंतकवादी गतिविधियों से निपटने के लिए संयुक्त रूप से मार्कड्रिल का आयोजन किया। जिला पठानकोट अति संवेदनशील इलाका होने के चलते आए दिन पंजाब पुलिस आर्मी के जवानों को साथ लेकर अलग-अलग गतिविधिया की जाती हैं।

इसी के चलते आज जिला पठानकोट में पंजाब पुलिस के एसएसपी दविंदर सिंह ढिल्लों की अगुवाई में डीएसपी सिटी सुमेर सिंह मान और आर्मी के जवानों ने संयुक्त रूप से एक मार्क डील का आयोजन किया। जिसमें डीएसपी सुमेर सिंह मान एवं आर्मी के जवानों ने संयुक्त रूप से आतंकवादी गतिविधियों से निपटने के लिए एक संयुक्त अभियान चलाया गया।