आप सीएम के घर पहुंची पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम, देखें वीडियो

आप सीएम के घर पहुंची पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम, देखें वीडियो

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के अधिकारियों की एक टीम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची। इससे पहले बीते दिन पुलिस अधिकारी आम आदमी पार्टी पर खुद विधायकों को खरीदने की कोशिश के आरोपों को लेकर बीजेपी के खिलाफ नोटिस जारी करने पहुंचे थे। दिल्ली पुलिस ने उनसे सबूत देने को कहा है। बताया जा रहा है कि आज भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाने के मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम आज भी सीएम अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास पर नोटिस देने पहुंची है।

कहा जा रहा है कि दिल्ली पुलिस कल मुख्यमंत्री को ही नोटिस देने वाली थी, लेकिन मुख्यमंत्री सामने नहीं आए और अधिकारी नोटिस लेने की जिद करने लगे। इसलिए दिल्ली पुलिस की टीम वापस आ गई थी। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम आज फिर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नोटिस देने पहुंचे हैं। दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नोटिस मुख्यमंत्री को ही दिया जाएगा।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम शुक्रवार शाम दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी के सरकारी आवास पर भी नोटिस देने पहुंची थी। आतिशी के चंडीगढ़ में होने के कारण पुलिस उन्हें भी नोटिस नहीं दे पाई। शनिवार को फिर पुलिस नोटिस देने पहुंच सकती है। नोटिस में पुलिस ने दोनों से भाजपा पर लगाए गए आरोपों के साक्ष्य सहित अन्य जानकारी मांगी है। साथ ही जांच में शामिल होने के लिए कहा है। केजरीवाल व आतिशी ने आरोप लगाया था कि उनके सात विधायकों को खरीदने के लिए भाजपा ने 25-25 करोड़ रुपये का लालच दिया था।