जालंधर सहित कई जिलों में पेट्रोल के दामों में हुई कटौती, तो कई जगह बढ़ें दाम!

जालंधर सहित कई जिलों में पेट्रोल के दामों में हुई कटौती, तो कई जगह बढ़ें दाम!

जालंधर, ENS: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज मामूली बढ़ोतरी हुई है। बुधवार सुबह करीब 6 बजे WTI कच्चा तेल हरे निशान पर रहते हुए 76.65 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। इसके साथ ही ब्रेंट क्रूड बेहद मामूली गिरावट के साथ 81.68 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी हैं। भारत में हर दिन सुबह 6 बजे ईंधन की कीमतें संशोधित की जाती हैं। जून 2017 से पहले हर 15 दिन में कीमतों में संशोधन किया जाता था।

पंजाब में कई जगहों पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी देखी जा रही है तो कई जगहों पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। दूसरी ओर, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ रही हैं। वहीं जालंधर सहित कई जिलों में मामूली कटौती देखने को मिली है। जबकि कपूरथला, पठानकोट सहित कई जिलों में मामूली बढ़ौतरी भी हुई है।