जालंधरः कैबिनेट मंत्री ने दीवारों पर लगाए मोदी हटाओ देश बचाओ के पोस्टर, देखें वीडियो

जालंधरः कैबिनेट मंत्री ने दीवारों पर लगाए मोदी हटाओ देश बचाओ के पोस्टर, देखें वीडियो

जालंधर, वरुण/हर्षः कैबिनेट मंत्री स. हरभजन सिंह ईटीओ आज जालंधर दौरे पर आए। इस दौरान महानगर में उन्होंने प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता दौरान कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ने कहा कि आज से देश भर में मोदी हटाओ देश बचाओ के पोस्टर लगाने की शुरूआत की जा रही है। उन्होंने कहा कि उन पर इस बाबत मुकदमे हो रहे है, बवाल खड़े किए जा रहे। वहीं कैबिनेट मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में जहां लोगो बोलने की आज़ादी है।

वही केंद्र सरकार द्वारा इस को लेकर  138 एफआईआर की जा रही हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जब से देश में मोदी सरकार आई है, तभी से विकास कार्य रूके हुए है। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाए है कि मोदी सरकार ने महिलाओं बुजुर्गों को कुछ नया नहीं दिया। प्रेस वार्ता के बाद कैबिनेट मंत्री ने जालंधर की दीवारों पर मोदी हटाओ देश बचाओ के पोस्टर चिपका दिए।