जालंधर : CM मान के जन्मदिन पर लगाए गए खूनदान कैंप, देखें वीडियो

जालंधर : CM मान के जन्मदिन पर लगाए गए खूनदान कैंप, देखें वीडियो

जालंधर : पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के 50वें जन्मदिन के मौके पर राज्य भर में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। जालंधर के विरसा विहार में जिला प्रशासन और पंजाब सरकार की ओर से रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह ने शिरकत की और मुख्यमंत्री के काम की सराहना की। वहीं आज मुख्यमंत्री भगवंत मान के जन्मदिन पर उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर मान ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी।

उन्होंने लिखा है कि जन्मदिन की बहुत-बहुत मुबारके मान साहिब, "रब्ब तुहानु चढ़दी कला च रखे। तुसी हमेशी खुश ते सेहतमंद रहो.. आबाद रहो, जिंदबाद रहो।" पंजाब आपके दिल में बसता है और आप पंजाबियों के दिलों में..। पंजाब और पंजाबियत की और सेवा करने की परमात्मा आपको समर्थता बख्शें।