60 लाख रुपए की लागत से गांव अजनोली में नाला बनकर तैयार

60 लाख रुपए की लागत से गांव अजनोली में नाला बनकर तैयार
विधायक भुट्टो ने निभाया बादा

ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो जो भी वादा करते हैं। उसे समय रहते पूरा भी करते हैं। विधायक देवेंद्र भुट्टो के अथक प्रयासों से कुटलैहड़ विस क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों को तेज गति मिली है। इसी कड़ी के तहत गांव अजनोली के वार्ड नंबर तीन में 60 लाख रुपए की लागत से गंदे पानी की निकासी हेतु लगभग 200 मीटर लंबा नाला बनकर तैयार हो गया है। विस चुनावों में जब देवेंद्र भुट्टो वोट मांगने इस क्षेत्र में पहुंचे। तो उन्होंने यहां की हालत देखकर प्रण लिया था कि विधायक बनने के बाद इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करवाकर लोगों को नर्क जैसे हालातों से बाहर निकाला जाएगा। विधायक ने इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करवाकर यहां चुनावों में किया गया अपना वादा पूरा किया, वहीं लोगों को गंदी दुर्गंध से निजात मिली।

इस नाले का निर्माण करने वाले ठेकेदार सुरिंदर ठाकुर जो कि प्रदेश रेड क्रॉस सोसाइटी के संयोजक भी हैं। उन्होंने बताया कि जब उन्हें इस कार्य को करने का टेंडर प्राप्त हुआ । तो उन्होंने मौके का मुयायना करने पर देखा कि यहां पर लोग सांस कैसे ले पा रहे हैं, लोगों के घर गंदे पानी में डूबे हुए थे, हर तरफ दुर्गंध फैली हुई थी। चारों तरफ मक्खी मच्छर का जाल फैला हुआ था। सुरिंदर ठाकुर ने बताया कि दुर्गंध के कारण इस जगह पर कार्य करना बहुत मुश्किल था। कोई भी मजदूर और अन्य स्टाफ यहां कार्य करने के लिए राजी नहीं था। लेकिन विधायक देवेंद्र भुट्टो के निर्देश थे कि किसी भी तरह इस कार्य को अंजाम तक पहुंचाना है। हमने विपरीत परिस्थितियों में हिम्मत करके इस कार्य को बहुत अच्छे तरीके से अंजाम दिया।  

बीस वर्षों में यहां मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त से लेकर एसडीएम, खंड विकास अधिकारी और कई कर्मचारियों ने दौरे किए लेकिन समस्या का हल नहीं हो सका। अधिकारियों द्वारा कई बार मौके पर आकर इसे बनाने के आदेश दिए गए, लेकिन आदेश कभी भी सिरे नहीं चढ़ पाए। हैरानी कि बात यह भी थी कि यहां पर नाले का निर्माण किया जाना था, वह सारी जमीन सरकारी है। लेकिन फिर भी बीस वर्षों तक यहां के वाशिंदों को नर्क जैसा जीवन जीने पर मजबूर होना पड़ा। यहां तक कि यहां के वासियों ने प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को पत्र के जरिए इस समस्या को हल करने के लिए निवेदन किया।  2021 में यहां के वासी स्वर्गीय सुदेश राज ने जिलाधीश राघव शर्मा से प्रार्थना की। राघव शर्मा के आदेश पर फाइल तैयार भी हो गई थी, लेकिन बजट का प्रावधान कहीं से नहीं हो पाया। जिसके कारण काम शुरू नहीं हो सका। देवेंद्र भुट्टो के विधायक बनने के बाद इलाके के हालात बदले और 60 लाख से नाले का निर्माण करवाकर इलाका वासियों को खुशियां प्रदान की। 

हमारा उद्देश्य कुटलैहड़ की जनता की सेवा और समस्याओं समाधान करना है:देवेंद्र भुट्टो

कुटलैहड़ विस क्षेत्र के विधायक भुट्टो ने कहा कि जब वह वोट मांगने यहां पहुंचे थे तो लोगों के घरों तक पहुंचना मुश्किल था। गंदे पानी से होकर लोगों के पास पहुंचना पड़ा था। इस समस्या बारे यहां के लोगों ने बताया तो हमने वादा किया था कि विधायक बनने के बाद हम लोगों को इस समस्या से निजात दिलवाएंगे। हमने अपना वादा पूरा कर, 60 लाख से नाले का निर्माण करवा कर यहां की जनता को नर्क जैसे हालातों से बाहर निकाल लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के निर्देशानुसार विस क्षेत्र में विकास कार्यों को अस्लीजामा पहनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि कुटलेहड़ में विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

कुटलैहड़ की जनता के सच्चे सेवक बन कर काम कर रहे विधायक भुट्टो :सुरिंदर ठाकुर

राज्य रेडक्रॉस सोसायटी के प्रदेश सयोजक एवम कुटलैहड़ में चुनाव प्रभारी रहे सुरिंदर ठाकुर ने कहा कि बीते 14 माह के कार्यकाल में विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कुटलैहड़ विस क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान जरूरत मंद परिवारों को आर्थिक सहायता देकर वह करके दिखाया है। हर समय कुटलैहड़ की जनता के सुख दुख में बराबर की हिस्सेदारी निभाकर उन्हें राहत दे रहे है।