ऊना/सुशील पंडित : जिला बार एसोसिएशन के चुनावों में संजीव कुमार फांडा अध्यक्ष पद पर चुने गए हैं। बार एसोसिएशन के आज हुए चुनाव में एडवोकेट संजीव फांडा को कुल 269 मतों में से 142 तो उनके प्रतिद्वंदी एडवोकेट ओंकार कपिला को 127 मत प्राप्त हुए। यह चुनाव रिटर्निंग ऑफिसर एडवोकेट अमरीक ठाकुर, ए.आर.ओ. आशीष वर्मा, अनूप शारदा व केशव चंदेल की देखरेख में संपन्न हुए। इस चुनाव में संजीव फांडा 15 मतों के अंतर से चुनाव जीते हैं।
वहीं उपाध्यक्ष के पद पर एडवोकेट नरेन्द्र हरिपाल को 122 तो एडवोकेट विनोद कुमार को 89 मत मिले। इसमें एक वोट रिजेक्ट भी हुआ। 33 मतों के अंतर से नरेन्द्र हरिपाल चुनाव जीते। उधर सर्वसम्मति से महासचिव पद पर एडवोकेट प्रियंकल, कोषाध्यक्ष के पद पर एडवोकेट साहिल शर्मा, लाइब्रेरी इंचार्ज के पद पर एडवोकेट मुकुल शर्मा तथा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में एडवोकेट स्मृति शर्मा को चुना गया है।