- Advertisement -
spot_imgspot_img
HomeEntertainmentकर्मचारी राज्य बीमा निगम बद्दी से दो सहायक निदेशक हुए स्थानांतरित

कर्मचारी राज्य बीमा निगम बद्दी से दो सहायक निदेशक हुए स्थानांतरित

बद्दी से गुजरात को हुआ स्थानांतरण

कामगार नेताओं और उद्योगपितयों ने नम आंखों से दी विदाई पार्टी

सचिन बैंसल/बददी :  कर्मचारी राज्य निमग के दो सहायक निदेशक हिमाचल से गुजरात के लिए स्थानातंरितहो गए है। । अभी इनके स्थान पर दूसरे अधिकारी नहीं आए है। इन दोनों अधिकारियों के यहां से स्थानातंरण होने पर निगम का कार्य प्रभावित होगा। निगम के कर्मचारियों, कामगार नेताओ व  उद्योग पतियों ने इन दोनों अधिकारियों के स्थानांतरण होने पर उन्हें नम आंखो से विदाई पार्टी दी। कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने बद्दी में तैनात सहायक निदेशक छेरिंग सैंपल और सुनील बोध को निगम ने गुजरात के लिए स्थानांतरण कर दिया है। दोनों अधिकारियों को यहां से रिलीव कर दिया गया है। बद्दी स्थित बिरला टैक्सटाईल कंपनी के वाईस प्रेजीडेंट आरके शर्मा,  माईल स्टोन  गेयर कंपनी के ग्रुप प्रेजीडेंट (एचआर) एमके श्री वास्तव, वर्धमान के प्रंबधक मोहन जांगड़ा, विनसम कंपनी के रविंद्र रोहिला, दीपक स्पिनिंग मिल कंपनी के प्रंबधक एचके तिवारी, इंडीकेमी कंपनी के सरोज कुमार, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उद्योग प्रभारी मेला राम चंदेल, एटक से सतीश शर्मा, इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम सिंह ठाकुर, निगम के सेवानिवृत सहायक निदेशक देवव्रत यादव   विदाई पार्टी का हिस्सा रहे। 
बिरला कंपनी के उपाध्यक्ष आरके शर्मा ने कहा कि  यह दोनों अधिकारी होनहार थे। हिमाचल से सबंध रखते थे। और उद्योगों की समस्याओं को लेकर स्वयं व्यक्तिगत प्रयासों से हल करते थे। मोहन जांगड़ा, एचके तिवारी, रविंद्र रोहिल्ला ने कहा कि इन दोनों अधिकारियों के यहां से जाने पर उद्योगों को जो क्षति होगी उसकी भरपाई करना काफी कठिन होगा। मेला राम चंदेल, सतीश शर्मा और श्याम लाल ठाकुर ने कहा कि कामगार और उद्योगों मे  तालमेल बना कर यह दोनों अधिकारी चलते थे। इनके जाने के बाद निगम को काफी क्षति हुई है। उधर, निगम के क्षेत्रीय निदेशक संजीव कुमार ने कहा कि यह अधिकारियों के अचानक स्थानांतरण से विभाग को कमी तो खलेगी लेकिन इसकी भरपाई कर ली जाएगी।  इस मौके बजाज इंलाईंस इंस्योरेंस के वरिष्ठ प्रंबधक अनुपम शर्मा, एसएनवीए ग्रुप के निदेशक परमवीर चौहान, समाजिक सुरक्षा अधिकारी हेमराज राणा, निशांत बोध, अलोक रंजन, विश्वजीत कुमार एवं ईएसआई कालाअंब के प्रंबधक राजीव कुमार भी उपस्थित रहे। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

- Advertisement -

You cannot copy content of this page