नई दिल्ली: सौर मंडल के एक नए विकास ने वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया है। सूर्य का एक बड़ा हिस्सा अपनी सतह से टूट गया है और अपने उत्तरी ध्रुव के चारों ओर बवंडर जैसा भंवर बना लिया है। हालांकि वैज्ञानिक यह विश्लेषण कर रहे हैं की यह कैसे हुआ, इस घटनाक्रम के वीडियो ने अंतरिक्ष समुदाय को हैरान कर दिया है। उल्लेखनीय घटना नासा के जेम्स वेब टेलीस्कोप द्वारा पकड़ी गई थी और पिछले सप्ताह अंतरिक्ष मौसम भविष्यवक्ता डॉ तमिता स्कोव द्वारा ट्विटर पर शेयर की गई थी। सूरज से सोलर फ्लेयर्स निकलती रहती हैं। इससे धरती पर कम्युनिकेशन पर असर पड़ता है, इसलिए वैज्ञानिकों को चिंता सता रही है कि इस बार तो सूर्य का एक हिस्सा टूट कर अलग हुआ है। साइंटिस्ट ये समझने की कोशिश कर रहे हैं कि इस लेटेस्ट डेवलपमेंट का धरती पर क्या असर होगा।
Talk about Polar Vortex! Material from a northern prominence just broke away from the main filament & is now circulating in a massive polar vortex around the north pole of our Star. Implications for understanding the Sun’s atmospheric dynamics above 55° here cannot be overstated! pic.twitter.com/1SKhunaXvP
— Dr. Tamitha Skov (@TamithaSkov) February 2, 2023
डॉ. स्कोव ने ट्वीट में लिखा कि नॉर्थ पोल के पास एक हिस्सा मुख्य फिलामेंट से टूटकर अलग हो गया और अब सूर्य के चारों ओर एक बड़े भंवर के रूप में चक्कर लगा रहा है। यहां 55 डिग्री से ऊपर सूरज के ऐट्मॉस्फेरिक डाइनमिक्स को समझने के लिए बढ़ा-चढ़ाकर नहीं बताया जा सकता है। यूएस नेशनल सेंटर फॉर एटमॉस्फेरिक रिसर्च के सोलर फिजिसिस्ट स्कॉट मैकिन्टोश ने स्पेस डॉट कॉम को बताया कि उन्होंने सोलर फ्लेयर के टूटने पर कभी ऐसा भंवर नहीं देखा। मैकिन्टोश दशकों से सूर्य पर रिसर्च कर रहे हैं।
नासा के अनुसार पहले ऐसी कई तरह की घटनाएं हुई हैं, लेकिन इस नई घटना ने चिंता बढ़ा दी है। स्पेस साइंटिस्ट अब इस अनोखी घटना के बारे में ज्यादा जानकारी इकट्ठा करने में जुट गए हैं। इसके चलते सूर्य पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है।