पंजाबः Bean Street Cafe में पुलिस की रेड, हुक्के सहित 2 गिरफ्तार

पंजाबः Bean Street Cafe में पुलिस की रेड, हुक्के सहित 2 गिरफ्तार

अमृतसर: थाना छावनी की पुलिस ने कैफे पर छापेमारी कर 2 लोगों को हुक्के सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कंवरदीप सिंह उर्फ ​​कंवर पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी गांव नूर्डी अड्डा पलाह साहिब रोड, जिला तरनतारन तथा विशाल पुत्र सुखदेव सिंह निवासी 89 बसंत नगर, वैष्णो मंदिर के पास, मजीठा रोड, अमृतसर के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों से 2 हुक्का और 2 हुक्का फ्लेवर बरामद किए हैं। थाना प्रभारी खुशबू शर्मा की देखरेख में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बीन स्ट्रीट कैफे में छापेमारी कर आरोपी कंवरदीप सिंह व विशाल को गिरफ्तार किया है, जिनसे 2 हुक्का एवं हुक्का फ्लेवर बरामद किए हैं।