पंजाब : कांग्रेसी पूर्व विधायक कुलदीप वैद को विजिलेंस ने जारी किए ये आदेश 

पंजाब : कांग्रेसी पूर्व विधायक कुलदीप वैद को विजिलेंस ने जारी किए ये आदेश 

पंजाब : कांग्रेसी पूर्व विधायक कुलदीप वैद को विजिलेंस ने जारी किए ये आदेश 

लुधियाना : आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस जांच का सामना कर रहे कांग्रेसी पूर्व विधायक कुलदीप सिंह वैद को 20 मार्च को पेश होने के आदेश जारी हुए है। इसकी पुष्टि एस.एस.पी. विजिलेंस रविंदर पाल सिंह ने की है। बता दें कि घर में विजीलैंस की दबिश में जहां  प्रापर्टीज का ब्यौरा, सोना एवं नकदी मिली है वहीं भारी मात्रा में विदेशी शराब भी  मिली है जिसके बाद एक्साइज विभाग  और पुलिस पार्टी ने मौके पर पहुंचकर  कार्रवाई करते हुए कुलदीप सिंह वैद के खिलाफ  एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। कुलदीप वैद व उनके बेटे के पास एल-50 एक्साइज लाइसैंस है जिसके तहत वह सिर्फ 24 बोतलें ही अपने घर रख सकते हैं लेकिन उनके घर में जांच दौरान 73 बोतलें विदेशी शराब बरामद हुई थी। उक्त केस थाना डिवीजन नंबर-5 में दर्ज हुआ है।