पंजाबः कांग्रेस ने डिप्टी और सीनियर डिप्टी मेयर को पार्टी से किया बाहर

राजा वड़िंग ने शिकायतें मिलने के बाद लिया यह फैसला

पंजाबः कांग्रेस ने डिप्टी और सीनियर डिप्टी मेयर को पार्टी से किया बाहर
कांग्रेस ने डिप्टी और सीनियर डिप्टी मेयर को पार्टी से किया बाहर

चंडीगढ़: पंजाब के मोहाली से कांग्रेस पार्टी को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। दरअसल, पंजाब प्रदेश प्रधान राजा वड़िंग लगातार एक्शन मोड में हैं। राजा वड़िंग ने मोहाली नगर निगम के डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी और पार्षद अमरीक सिंह सोमल को पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासन भंग के आरोप में 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

ज्ञात हो कि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलवीर सिंह सिद्धू के भाजपा में जाने के बाद भी कुलजीत सिंह बेदी और अमरीक सिंह सोमल पार्टी के खिलाफ जाकर उनके साथ मीटिंगें कर रहे थे। पार्टी अध्यक्ष ने उनकी शिकायतें मिलने के बाद यह फैसला किया।