किशन देव बने जेसीसी बैंक कर्मचारी संघ सोलन के अध्यक्ष

किशन देव बने जेसीसी बैंक कर्मचारी संघ सोलन के अध्यक्ष

परवाण में हुए चुनाव में सदस्यों ने सर्वसम्मति से सौंपी कमान

नरेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष तो कैलाश शर्मा होंगे महामंत्री

बददी / सचिन बैंसल : जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक कर्मचारी संघ सोलन का साधारण अधिवेशन शिवालिक होटल परवाणु में आयोजित किया गया जिसमें सदस्यों द्वारा नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से हुए चुनावों में किशन देव (सहायक प्रबंधक) को कर्मचारी संघ का अध्यक्ष चुना गया। वहीं नरेश कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भूपेंद्र शर्मा को उपाध्यक्ष, कैलाश शर्मा को महामंत्री, सचिन पाल को संयुक्त सचिव, विक्रम चौहान को कोषाध्यक्ष तथा मदन गोपाल को सलाहकार चुना गया। बलदेव कृष्ण, वीरेंद्र कुमार, कुलविंद्र सिंह तथा अजय कुमार कार्यकारी समिति के सदस्य रहेंगे। बैठक में गत वर्षों में किए गए आय व्यय का भी अनुमोदन किया गया। कार्यकारी समिति द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं को बैंक प्रबंधन के समक्ष रखने एवं समाधान का भरोसा दिया।