जालंधर: कादे शाह चौक में घुसा सांभर, मचा हड़कंप

जालंधर: कादे शाह चौक में घुसा सांभर, मचा हड़कंप

जालंधर/वरुण: सुबह एक साम्भर को अटारी बाजार में देखा गया। जिसके बाद यह भाग कर कादे शाह चौक की और भाग गया। इसके बाद इलाके में हड़कंप सा मच गया। इलाका वासियों ने इसकी सूचना पार्षद शैरी चड्ढा को दी। पार्षद ने तुरंत इसकी सूचना जंगलात विभाग को दी। जिसके बाद जंगलात विभाग ने मौके पर पहुंच तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे इलाका निवासियों की मदद से काबू किया। इस दौरान कुछ इलाके के लोगो को चोटें भी आई है।

इलाके के पार्षद शैरी चड्डा ने बताया कि सुबह करीब 9:00 बजे यह सांभर इलाके में घुस आया था। जिसके बाद लोगों ने जब मुझे इस बात की सूचना दी तो तुरंत जंगलात विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इलाका निवासियों की मदद के साथ सांभर को काबू कर लिया गया।