जालंधरः सिविल अस्पताल में हुआ विवाद, आरोप-महिला को सिक्योरिटी गार्ड ने मारे डंडे, देखें Live

जालंधरः सिविल अस्पताल में हुआ विवाद, आरोप-महिला को सिक्योरिटी गार्ड ने मारे डंडे, देखें Live

जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल आए दिन विवाद के मामले सामने आ रहे है। वही आज सिक्योरिटी गार्ड पर महिला ने मारपीट के आरोप लगाए है। घटना की जानकारी देते हुए गुजा पीर 4 नंबर गली में रहने वाली सायरा ने बताया कि उसकी बेटी को 13 तारीख को बच्चा हुआ है। जिससे मिलने के लिए आज वह जच्चा बच्चा वार्ड में अपनी बेटी के पास आई थी। महिला का आरोप है कि इस दौरान वहां पर सिक्योरिटी गार्ड ने उस पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए है। 

वहीं सिक्योरिटी गार्ड का कहना है कि वार्ड में सफाई हो रही थी। जिसके कारण उसने महिला को अंदर जाने से रोका था। जबकि महिला का कहना है कि इस मामले को गर्माता देख उसकी बेटी को अस्पताल से छुट्टी देने के लिए फाइल तैयार कर दी गई। महिला का आरोप है कि बाहर तेज बारिश हो रही है। इस दौरान वह 5 दिन के बच्चे को लेकर बारिश में खड़ी है। लेकिन सिक्योरिटी गार्ड द्वारा उसे अभी तक अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले भी सिविल अस्पताल में  कई बार विवादित मामले सामने आ चुके है।