इनरव्हील ऊना उमंग क्लब को जालंधर में मिले पुरस्कार

इनरव्हील ऊना उमंग क्लब को जालंधर में मिले पुरस्कार
ऊना/सुशील पंडित: आज जिला अवॉर्ड फंक्शन जालंधर में जिला चेयरमैन गुनिंदर कौर की तरफ से इनरव्हील ऊना उमंग क्लब को मिले अलग-अलग कैटेगरी में अनेकों अवार्ड।
इनरव्हील ऊना उमंग क्लब को जालंधर (पंजाब) में आयोजित अवार्ड कार्यक्रम में अनेक पुरस्कार मिले हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला-307 चेयरपर्सन जिला चेयरमैन गुनिंदर कौर द्वारा किया गया था। इसमें फर्स्ट प्राइज सशक्तिकरण को, सेकंड प्राइस स्लम एरिया में गरीबों की मदद करने के लिए, सर्वश्रेष्ठ फर्स्ट प्राइज सिलाई सेंटर खोलने के लिए मिला, इनरव्हील ऊना उमंग क्लब को एवं फर्स्ट पिक अवार्ड स्लम एरिया में आग लगने से गरीबों की झोपड़ी मैं नुकसान हुआ था और तब इनरव्हील क्लब ने स्लम एरिया में सबसे पहले उनकी सहायता की थी। 
इसके अलावा सेकंड प्राइस स्लम एरिया में पिछले 4 साल से लगातार गरीब लड़कियों के लिए सिलाई सेंटर निर्विघ्न चल रहा है, इसके अलावा फर्स्ट प्राइज आउटस्टैंडिंग प्रेसिडेंट का बेस्ट अवार्ड क्लब की अध्यक्ष मैडम अनुराधा वर्मा को मिला, एवं क्लब की सैक्ट्री दीपिका सांची बस्सी को मिला, इसके अलावा राइस एवं सर्टिफिकेट क्लब की कोषाध्यक्ष मैडम मीनाक्षी नाथ, बेस्ट मीडिया कवरेज का पुरस्कार प्रोफेसर शशि कंवर को मिला, पिंक बेस्ट अवार्ड कमलेश वर्मा, इसके अलावा क्लब के सभी सदस्यों को अच्छा काम करने के लिए सर्टिफिकेट दिए गए। जिसमें वैशाली धवन, सुकेली जसवाल, साधना चड्ढा को पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।