- Advertisement -
spot_imgspot_img
HomeHimachalब्राह्मणों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले अनुराग कश्यप पर भड़की शिव सेना

ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले अनुराग कश्यप पर भड़की शिव सेना

ऊना/सुशील पंडित: शिवा सेना बाला साहेब ठाकरे ( शिंदे गुट ) के राज्य प्रमुख शिव दत्त विशिष्ट ने मीडिया में जानकारी देते हुए बताया कि गत दिनों बॉलीवुड के एक अभिनेता व डायरेक्टर अनुराग कश्यप द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ब्राह्मणों पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया था। जिस में उसने लिखा था कि मैं ब्राह्मणों पर उत्सर्जन करूँगा। इस पर शिव सेना के राज्य प्रमुख शिव दत्ता विशिष्ट द्वारा कहा गया कि वह महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश दोनों राज्यों की सरकार से माँग करते हैं कि ऐसे लोगों पर कड़ी कार्यवाही की जाए।

उन्होंने आगे कहा कि भारत की जनता ये ना भूलें कि एक ब्राह्मण द्वारा ही स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआती लड़ाई लड़ी गई थी। ब्राह्मण समाज ने देश को कई योद्धा दिए।आज़ादी से अब तक शासन और प्रशासन के कई उच्च दायित्वों पर ब्राह्मण समाज के लोगों अपनी कड़ी मेहनत से देश सेवा में जुटे हुए हैं।देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू से लेकर आंतरिक्ष में पहुँचने वाले पहले भारतीय राकेश शर्मा और कारगिल युद्ध में वीर गति को प्राप्त हुए कैप्टन अनमोल कालिया ये सब ब्राह्मण कुल में पैदा हुए थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

- Advertisement -

You cannot copy content of this page