विशेषज्ञ चिकित्सों द्वारा दिव्यांगता का किया मूल्यांकन, 4,95,646 रूपये के वितरित किए जाएंगे कृत्रिम अंग – शशि पाल शर्मा
ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल गगरेट के लोअर भंजाल नजदीक भंजाल तालाब में दिव्यांगजनों के लिए जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ऊना द्वारा भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एलिम्कों चंडीगढ़ के सहयोग से दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर आयोजित किया गया।इस अवसर पर एसडीएम शशि पाल शर्मा ने कहा कि रेड क्रॉस संस्था हमेशा जरूरतमंद व असहाय लोगों की मदद के लिए आगे रहती है। उन्हांेने भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम चंडीगढ़ का दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर में सहयोग देने के लिए धन्यावाद किया। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों के माध्यम से दिव्यांगता मूल्यांकन के उपरांत कृत्रिम अंग लगाने के लिए चयन किया गया। उन्होंने कहा कि कृत्रिम अंग लगने से दिव्यांजन दोबारा आम नागरिकों की तरह सामान्य जीवन व्यतीत कर सकते हैं।
दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर में 99 दिव्यांगजनों ने अपना पंजीकरण करवाया जिसमें 67 दिव्यांगजनों की पात्रता के अनुसार कृत्रिम अंग लगाने के लिए चयनित किया गया। इसके अलावा शिविर में 30 दिव्यांगजनों को यूडीआईडी कार्ड मौके पर ही बनाए गए। इस दौरान नेशनल कैरियर सेंटर में संचालित किए जा रहे विभिन्न कोर्सा के लिए 25 दिव्यांगजनों का निःशुल्क ट्रेनिंग हेतू चयन भी किया गया। दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर में चयनित दिव्यांगजनों को 4,95,646 रूपये व्यय करके 113 प्रकार के कृत्रिम अंग लगाए जाएंगे जिसमें व्हीलचेयर, ट्राईसाइकिल, मोटराईज़ साइकिल, छड़ी, श्रवण यंत्र, टांग, बाजू आदि शामिल हैं।