
जालंधर (वरुण)। महानगर में चाइना डोर का इस्तेमाल जोरों से हो रहा है और प्रशासन इस ओर आंखें मुंदे बैठा हुआ है। प्रशासन की नाकामी के चलते शहर में बिकने वाली चाइना डोर लोगों की जान की आफत बनती जा रही है। इसी नाकामी के चलते एक घटना दोमोरिया पुल पर घटी। जहां एक सलून मालिक के गले को चाइना डोर ने बुरी तरह से काट दिया। जख्मी की पहचान रोबिन निवासी ब्रह्मनगर के रूप में हुई हैं। पीड़ित ने बताया कि वह सलून जा रहा था रास्ते में चाइना डोर की चपेट में आने से उसका गले को 9 टांके लगे। गौरतलब है कि एक 10 साल के बच्चे की भी उंगलियां चाइना डोर से कटी थी। इसके अलावा पशु-पक्षी भी चाइना डोर का शिकार हो घायल हो चुके हैं। लेकिन इस सब के बावजूद भी प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है।