
मुंबईः मुंबई के पूर्व क्रिकेटर सचिन देशमुख की कोरोना वायरस से मौत हो गई है। ठाणे के वेदांत हॉस्पिटल में उन्होंने आखिरी सांस ली। वो 52 साल के थे। उनके दोस्तों के मुताबिक उन्होंने अस्पताल में भर्ती होने से मना कर दिया था, जबकि उन्हें कई दिनों से बुखार था।

9 दिनों के बाद पता चला कि उन्हें कोरोना है। देशमुख एक शानदार क्रिकेटर थे। अपने जमाने में उन्हें मुंबई और महाराष्ट्र दोनों के लिए रणजी टीम में जगह मिली थी, लेकिन प्लेइंग इलेवन में उन्हें मौका नहीं मिला था।