
मुंबई। साउथ इंडिया की फिल्मों की नामी एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर अपने एक वीडियो को लेकर काफी चर्चाओं में रहीं। अपने पहले वीडियो में जहां प्रिया प्रकाश ने आंख मारकर न सिर्फ लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया, बल्कि अपनी एक्टिंग से लोगों को अपना दीवाना भी बनाया। सोशल मीडिया पर प्रिया का एक वीडियो इस दिनों खासा चर्चा का विषय बना हुआ, वीडियो में इस बार आंख मारकर नहीं सुरों से लोगों को घायल करती दिखाई दे रही हैं।
प्रिया प्रकाश वारियर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह किसी फंक्शन में गुनगुनाती नजर आ रही हैं। यहां उन्होंने सबके सामने रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल का फेमस गाना ‘चन्ना मेरेया’ गुनगुनाती नजर आ रही हैं।
प्रकाश के आस-पास काफी लोग नजर आ रहे हैं जो उन्हें चीयर कर रहे हैं। इस वीडियो में प्रिया प्रकाश मरून कलर की साड़ी में दिखाई दे रही हैं। प्रिया का ये वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है और फैंस खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं। इस वीडियो पर लाखों की संख्या में लाइक्स आ रहे हैं।
प्रिया प्रकाश पहले भी हिंदी गानों पर हाथ आजमा चुकी हैं। उनके इंस्टाग्राम पर कुछ और हिंदी गानों के वीडियोज हैं. प्रिया के ये क्लिप्स देखकर आपको भी मानना पड़ेगा कि वह अच्छी सिंगर हैं। प्रिया अक्सर अपने वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। साल 2018 में प्रिया प्रकाश वारियर की एक क्लिप खूब वायरल हुई थी। इस क्लिप में वह आंख मारती नजर आई थीं। उनकी स्टाइल पर खूब मीम भी बने थे।