
ऊना (सुशील पंडित)। जिला ऊंना में आज संविधान दिवस के मौके पर ग्रमीण विकास मंत्री वरिंद्र कवर ने अधिकारियों को निष्ठावान की शपत दिलाई। इस मौके पर वरिंदर कंवर ने कहा कि आज के दिन देश आजाद हुआ था और हिंदुस्तान से ही पाकिस्तान बना था। पाकिस्तान से ही बांग्लादेश बना था। आज भारत अपने धर्म निष्पक्ष राज्य के रूप में आगे बढ़ रहा है। आज भारत धर्म की मूल भावना सामाजिक न्याय, बोलने की आज़ादी, कानून के सामने सबको एक समान मानना है। आज उन्होंने 26/11 के शहीदों को याद किया और देश के लिए उनके द्वारा अपने जीवन को कुर्बान किया है ताकि हमारा देश सुरक्षित रहे। उनका यह बलिदान हमेशा याद किया जायेगा।