
ऊना/ सुशील पंडित: हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद ने अमोदनी सेवा प्रकल्प के तहत सत्र 2021-22 के लिए पात्र विधवा मेहनतकश महिलाओं को एक वर्ष के लिए मुफ्त राशन देने के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। यह जानकारी हिमोत्कर्ष संस्था के जिलाध्यक्ष कर्णपाल सिंह मनकोटिया ने दी। उन्होंने बताया कि आवेदन करने के लिए तिथि को बढ़ाकर 28 फरवरी कर दिया है। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र हिमोत्कर्ष कार्यालय रोटरी गली में किसी भी कार्य दिवस सुबह 10 से सांय चार बजे के बीच किए जा सकते है। पात्र महिला अपने साथ आधार कार्ड, राशन कार्ड, पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र, फोटो सहित अपना आवेदन कर सकती है। उन्होंने बताया कि ऐसी महिला जिनकी आयु 55 वर्ष से कम हो और उसे किसी भी प्रकार की सरकारी सहायता या विधवा पैंशन न लगी हो ऐसी महिलाओं को ही प्राथमिकता दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 226070 या 94184-58443 पर संपर्क किया जा सकता है।