
नई दिल्लीः कुछ सालों पहले सोशल मीडिया पर एक फिल्म का वीडियो वायरल हुआ। इसमें एक लड़की लड़के के लिए बहुत ही क्यूट एक्सप्रेशंस देती है। पहले तो उस चेहरे को कोई नहीं पहचानता था, लेकिन बाद में वो लड़की सुपरस्टार बन गई। जी, हां हम बात कर रहे हैं मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वरियर की। अब उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रिया इस वीडियो में पूरी तरह से ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने ग्रे कलर की आउटफिट पहनी है। साथ ही उसके ऊपर बिंदी लगाई हुई है। वीडियो में प्रिया अरिजीत सिंह और श्रेया घोसाल के फेमस सॉन्ग ‘मनवा लागे’ पर फेशियल एक्सप्रेशन देती हैं। जिसको उनके फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को अपलोड करते हुए प्रिया ने कैप्शन में सिर्फ दिल वाला इमोजी बनाया है।
प्रिया प्रकाश के सोशल मीडिया पर करीब 70 लाख फैन्स हैं। इसके अलावा वो सिर्फ 99 लोगों को फॉलो करती हैं। उनका ये खूबसूरत एक्सप्रेशन वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। साथ ही उनके फैन्स इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं।