Hocky Champion Trophy 2026
Nationalउड़ान भरते टूटा संपर्क, हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, पायलट समेत 6 की मौत,...

उड़ान भरते टूटा संपर्क, हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, पायलट समेत 6 की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बदरीनाथः उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग ने आगामी 2 नवंबर तक बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है। कई जिलों में येलो अलर्ट भी है। इस बीच आज दोपहर में बदरीनाथ धाम से देहरादून वापस आ रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस घटना में पायलट सहित 6 लोगों की मौत हो गई। हेलीकॉप्टर में पायलट हिमांशु के अलावा पांच यात्री सवार थे। इनकी पहचान प्रथापा, अरुण सालुंके, शंकरगौड़ा वीजी, सुधीर के और एचएस नागाराजा के रूप में हुई है। सभी यात्री बेंगलुरु के बताए जा रहे हैं।

दरअसल, उड़ान के करीब 15 मिनट बाद हेलीकॉप्टर का एयर ट्रैफिक कंट्रोल और रेडियो टेलीफोनी से संपर्क टूट गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर की आखिरी लोकेशन जोशीमठ के चाई गांव के पास मिली थी। आशंका जताई जा रही है कि हेलीकॉप्टर पहाड़ी चट्टान से टकराया हो सकता है। हालांकि, अभी तक न तो हेलीकॉप्टर का मलबा मिला है और न ही उसमें सवार लोगों के बारे में कोई जानकारी सामने आई है।

हेलीकॉप्टर क्रैश का नया मंजर सामने आया है। ध्यान से देखने पर हेलीकॉप्टर से धुआं उठता दिख रहा है। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग सवार थे। यात्री बेंगलुरु के बताए जा रहे हैं। घटना के अनुसार, आज दोपहर 1.14 बजे हेलीकॉप्टर बदरीनाथ धाम से देहरादून सहस्त्रधारा से रवाना हुआ था। बताया गया कि जोशीमठ क्षेत्र के चाईं गांव के ऊपर हेलीकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग हुई। हेलीकॉप्टर क्रैश के बाद का नया मंजर सामने आया है। उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंच (यूकाडा) के सीईओ प्रतीक जैन के अनुसार, अभी हेलीकॉप्टर तक राहत-बचाव दल नहीं पहुंच पाया।

इस समय बदरीनाथ और उसके आस-पास की पहाड़ियों में हिमपात हो रहा है। इस कारण सर्च ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है। यूकाडा कर्मचारियों के मुताबिक, चाई गांव के ऊपर आर्मी कैंप के पास ट्रांस भारत के हेलीकॉप्टर की लोकेशन दिखाई दी थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस, एसडीआरएफ, सेना और आईटीबीपी की टीमें सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना हो गईं। बचाव दल पहाड़ी क्षेत्र में पहुंचकर तलाश कर रहा है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

राज्यपाल ने दिल्ली में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ के पूर्णाहुति समारोह में शिरकत की

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने दिल्ली स्थित धर्मसंघ महाविद्यालय...

Harbhajan Singh ETO ने की प्रदेश में सड़क विकास कार्यों की समीक्षा

चंडीगढ़: पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ...

सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत ऊना पुलिस ने स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों पर चलाया अभियान

विद्यार्थियों और आम नागरिकों को भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों के...

भारतीय हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने जालंधर में दर्शकों के उत्साह को बताया बेमिसाल

जालंधर: भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह...

KG की बच्ची से मारपीट के मामले में प्रिंसिपल सस्पेंड

पंचकूला: सरकारी स्कूल में KG की 6 साल की...

राज्यपाल ने दिल्ली में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ के पूर्णाहुति समारोह में शिरकत की

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने दिल्ली स्थित धर्मसंघ महाविद्यालय में आयोजित पांच दिवसीय श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ के...

Harbhajan Singh ETO ने की प्रदेश में सड़क विकास कार्यों की समीक्षा

चंडीगढ़: पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने पंजाब भवन में आयोजित बैठक के दौरान प्रदेशभर में...

सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत ऊना पुलिस ने स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों पर चलाया अभियान

विद्यार्थियों और आम नागरिकों को भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, ईमानदारी और पारदर्शिता अपनाने का दिया संदेश ऊना:...

भारतीय हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने जालंधर में दर्शकों के उत्साह को बताया बेमिसाल

जालंधर: भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि पंजाब में अपने घर के निकट, परिवार...