
गुरदासपुर (भोपाल सिंह)। डॉक्टरी पेशे के साथ जुड़े डियोगनेस्टक टैस्ट लेब पर लोग आंख मूंद कर विश्वाश करते है और अपने टैस्ट करवाने वहां पहुंचते हैं लेकिन जब इन्ही टैस्ट लैबो पर काम करने वाले सहायक ही शैतान बन जाये तो इंसान क्या करे , मामला बटाला में जालंधर रोड पर मौज़ूद पी जी आई नामक निजी लैब का है यहां सहायक के तौर पर काम करते लड़के पर महिला के साथ छेड़खानी का आरोप लगा है। पीड़ित महिला का कहना है कि एक्स्रे करवाने के लिए शाम के समय लैब पुहंची तभी वहाँ पर काम करते विवेक नामक सहायक लड़के ने एक्स्रे करते समय उसके साथ शारीरिक छेड़खानी की और उसके शोर मचाने पर लड़का मौके से ही फरार हो गया। इस मसले को लेकर लैब स्टाफ ने उस महिला की कोई सुनवाई नही की, तभी महिला ने अपने घर पर फोन किया और अपने पति को लैब पर बुलाया। पति ने आकर पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंचे पुलिस के द्वारा तफ्तीश शुरू करते हुए आगे की करवाई शुरू की।