
भारत का संविधान दुनिया में सबसे श्रेष्ठ : अनीता सोम प्रकाश
फगवाड़ा (रमेश सरोया)। भाजपा मंडल फगवाड़ा की ओर से आज संविधान दिवस पर एक समागम मंडल प्रधान परमजीत सिंह पम्मा चाचोकी की अगवाई में आयोजित किया गया। जिसमें केन्द्रीय मंत्री श्री सोम प्रकाश कैंथ की धर्मपत्नी एवं समाज सेविका अनीता सोम प्रकाश के अलावा पूर्व मेयर अरुण खोसला विशेष तौर पर शामिल हुए। इस दौरान श्रीमति अनीता सोम प्रकाश ने संविधान के निर्माण में प्रमुख भूमिका निभाने वाले भारत रत्न बाबा साहिब डा. बी.आर. अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण करके उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजली देने के पश्चात कहा कि भारत का संविधान देश में रहने वाले हर पंथ, जाति एवं संप्रदाय को समान अधिकार प्रदान करता है इसीलिए यह दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संविधान माना जाता है। संविधान का सम्मान करना हम सभी का प्रथम कत्र्वय है। मेयर अरुण खोसला ने कहा कि भारत के संविधान को पूर्ण तौर पर लागू करने में कांग्रेस सरकार ने कभी दिलचस्पी नहीं दिखाई जिस वजह से आज भी कई विवाद अनसुलझे हैं लेकिन केन्द्र की मौजूदा नरेन्द्र मोदी सरकार बाबा साहिब डा. अंबेडकर द्वारा रचित दुनिया के सर्वश्रेष्ठ भारतीय संविधान को देश में पूर्ण तौर पर लागू करने के लिये वचनबद्ध है ताकि हर नागरिक को उसका बनता अधिकार मिल सके। मंडल प्रधान पम्मा चाचोकी ने कहा कि हम सभी को संविधान का सम्मान करना चाहिए। संविधानिक अधिकारों का सुख भोगने का अधिकार हमें तभी है यदि हम अपने कत्र्वयों का पालन भी पूरी ईमानदारी के साथ करते हैं। इस अवसर पर परमिन्द्र सिंह, पूर्व पार्षद जसविंद्र कौर, बीरा राम बलजोत, भारती शर्मा, रीना खोसला, पवन कुमार, महिन्द्र थापर, लक्की सरवटा, प्रमोद मिश्रा, चन्द्रेश कौल, निक्की शर्मा, नितिन चडढा आदि उपस्थित थे।